भिनाय: भिनाय पुलिस थाने में पुलिस कर्मियों ने नहीं मनाई होली, विभिन्न मांगों को लेकर किया होली का बहिष्कार
Bhinay, Ajmer | Mar 15, 2025 भिनाय पुलिस थाना परिसर में शनिवार शाम 5 बजे तक भी पुलिसकर्मियों ने होली नहीं मनाई है।थाना परिसर में शाम तक टेंट लगे रहे वहीं लगाए गए डीजे भी सुनसान रहे।राज्य सरकार द्वारा बजट में पुलिस महकमें की अनदेखी के चलते सभी पुलिसकर्मियों ने पुलिस होली का बहिष्कार किया है।होली के दुसरे दिन थाना परिसर में खेली जाने वाली पुलिस होली मांगो को लेकर शनिवार को नहीं खेली गई।