भिनाय: देवलिया कला में दिनदहाड़े सुने मकान में अज्ञात चोरों ने की चोरी, नकदी व चांदी के जेवरात हुए चोरी
Bhinay, Ajmer | Mar 8, 2025 भिनाय थाना क्षेत्र के देवलिया कला गांव में शनिवार दोपहर 1 बजे मकान किरायादार रामदेव पुत्र सूरजमल जाती बैरवा मकान मालिक गोपाल मेवाड़ा के मकान में अज्ञात चोरों ने कमरे का गेट व खिड़की तोड़कर कमरे में गोल टंकी में रखे 7हजार रुपये नकद,चांदी के जेवरात चोर चुराकर ले गए।पीड़ित रामदेव बैरवा ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देने के बाद पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।