भिनाय: बांदनवाड़ा में NH48 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटी कार, दो युवकों की हुई मौत, दो गंभीर घायल
Bhinay, Ajmer | Mar 11, 2025 बांदनवाड़ा में नेशनल हाईवे 48 पर संगम होटल के पास सोमवार-मंगलवार मध्य रात्रि कार पलटने से हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर हीं मौत हो गई।हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।इनमें से 3 युवक हुरड़ा व एक माताजी का खेड़ा,कुंड का लाम्बा निवासी थे।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।मंगलवार दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौंप दिए।