भिनाय: भिनाय पुलिस थाना परिसर में आयोजित सीएलजी की बैठक में शांति समिति के सदस्य रहे उपस्थित
Bhinay, Ajmer | Mar 10, 2025 भिनाय कस्बे में आगामी होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस थाना परिसर भिनाय में सोमवार शाम 6 बजे उपखण्ड अधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।थानाधिकारी ओमप्रकाश,तहसीलदार नीलम राठौड़ ने दोनों समुदाय के लोगों से त्यौहार सोहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आह्वान किया।बस स्टैंड पर लगने वाले जाम को लेकर चिंता व्यक्त की।