भोरे: नारी चकरवा गांव में पुलिस ने हत्या के प्रयास में शामिल कांड के एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
भोरे थाना क्षेत्र के नारी चकरवा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के प्रयास में शामिल कांड के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मामले में 17 अक्टूबर 2022 को पुलिस ने कांड दर्ज किया था। जिसमें यह अभियुक्त फरार चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के नारी चकरवा गांव निवासी सुरेश राम बताया गया है। जिसे बुधवार को न्यायिक हिरासत को में भेज दिया गया है।