भोरे: भोरे में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान कार्य में लगे कर्मियों के साथ अधिकारियों ने की बैठक, दिए गए कई आवश्यक दिशा-निर्देश
भोरे प्रखंड स्थित मनरेगा भवन के सभागार में बुधवार को लोकसभा चुनाव को लेकर कार्य में लगे कर्मियों के साथ बीडीओ दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान चुनाव से संबंधित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बीडीओ ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा निर्देशित कार्यों को समय से हर हाल में पूरा करना होगा।