करछना: कचरा गांव स्थित जिया के तालाब में श्रद्धालुओं ने नम आंखों से किया दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन, छलके आंसू
करछना तहसील क्षेत्र के कचरा गांव स्थित शासन द्वारा चिन्हित जिया के तालाब में शनिवार सुबह 11 बजे के करीब दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया। बड़ी संख्या मौजूद श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़ा एवं डीजे के धुन पर थिरकरते हुए घाट परपहुंचे। विसर्जन के दौरान उपस्थित लोगों के आंखों में आंसू छलक उठे। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन तैनात रही।