प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज ने किया
प्रतापगढ़ जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पांडे ने शनिवार सुबह 10 बजे दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोक अदालत सुलह-समझौते के आधार पर न्याय पाने का सुलभ माध्यम है। इसमें निस्तारित मामलों की कोई अपील नहीं होती, जिससे विवादों का हमेशा के लिए अंत हो जाता है। उन्होंने अधिक से अधिक वादों के निस्तारण की अपील की।