इटाढ़ी: इटाढ़ी सीएचसी में परिवार नियोजन शिविर में 8 महिलाओं का सफल बंध्याकरण
Itarhi, Buxar | Mar 31, 2026 इटाढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत बन्ध्याकरण ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनिवास उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया, जिसमें कुल 8 महिलाओं का सफलतापूर्वक नसबंदी ऑपरेशन किया गया। शिविर के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पूरी तरह सक्रिय रही।