सिराथू: ककोड़ा ओवरब्रिज पर शराब के नशे में भिड़े तीन लोग, हुए घायल और भेजे गए अस्पताल
कोखराज थाना क्षेत्र के ककोड़ा ओवरब्रिज पर शनिवार को तीन लोग आपस में भिड़ गए।यह तीनों लोग ककोड़ा गाँव के रहने वाले हैं और तीनों शराब के नशे में थे।आपसी कहासुनी के बाद राजपाल और संजय ने मिलकर संगम को पीटना शुरू कर दिया।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस।तीनों घायल पड़े थे तो पुलिस ने एम्बुलेंस द्वारा सिराथू सीएचसी इलाज के लिए भेजा है और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।