कसडोल: कटगी में मारपीट कांड: कांग्रेस ने अपने ही नेता पर लिया बड़ा एक्शन, आरोपी फरार, 10 हजार का इनाम
कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम कटगी में 7 अप्रैल की रात्रि अवैध शराब की शिकायत को लेकर हुए विवाद ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। इस मामले में कांग्रेस पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए आरोपी कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष भागवत थवाईत को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी भागवत थवाईत फरार चल रहा है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने