ब्यौहारी: निपानिया तिराहे से बाइक चोरी, बाल कटवाकर लौटा युवक तो देखा वाहन गायब था
पपौंध थाना क्षेत्र के निपानिया तिराहे पर बाइक चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित जसवंत ने पुलिस को बताया कि वह बाल कटवाने गया था और बाइक बाहर खड़ी कर दी। लौटने पर बाइक गायब मिली। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामले की जानकारी पीड़ित ने मीडिया को गुरुवार दोपहर 1 बजे दी है।