रफीगंज: रफीगंज के पौथू पुलिस ने लट्टा गांव में वारंटी के घर चिपकाया इश्तिहार
रफीगंज के पौथू थाना क्षेत्र अंतर्गत लट्टा गांव में रविवार को पौथू पुलिस द्वारा एक फरार वारंटी के घर इश्तिहार चिपकाया गया। यह कार्रवाई औरंगाबाद न्यायालय के निर्देश पर की गई। रविवार रात्रि 8:30 में पौथू थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि लट्टा गांव निवासी बदक चौहान उर्फ कृष्ण चौहान के पुत्र राकेश कुमार के खिलाफ न्यायालय के आदेशानुसार इश्तिहार चिपकाया गया है।