बदरवास: बदरवास कृषि उपज मंडी में दलदल से बढ़ी किसानों की परेशानी, कीचड़ में फँसी ट्रॉली, किसान ने जारी किया वीडियो
शिवपुरी जिले के बदरवास कृषि उपज मंडी परिसर की बदहाल स्थिति एक बार फिर किसानों के लिए मुसीबत बनकर सामने आई है। परिसर में गहरे दलदल और कीचड़ के कारण बुधवार को मेघोंना निवासी किसान गब्बर सिंह यादव की ट्रॉली फँस गई।जिससे उसे काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।किसान अपनी मक्के की फसल बेचने मंडी पहुँचा था।