देवेंद्रनगर: देवेन्द्रनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पड़ोसी पंजाब के पठानकोट से गिरफ्तार
देवेन्द्रनगर पुलिस ने पुलिस विज्ञप्ति जारी करते हुए बुधवार को सुबह 9:00 बजे नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी साझा की। पन्ना पुलिस ने देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र के इस संवेदनशील मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को पंजाब के पठानकोट से गिरफ्तार कर लिया है।