गरही डैम बनेगा मत्स्य उत्पादन और रोजगार का बड़ा केंद्र, मंत्री नंदकिशोर राम ने किया निरीक्षण
जमुई। खैरा प्रखंड स्थित गरही डैम को जल्द ही मत्स्य उत्पादन और स्थानीय रोजगार के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। सोमवार को बिहार के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री नंदकिशोर राम ने डैम का निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि गरही डैम को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे मत्स्य उत्पादन में वृद्धि होगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित निगरानी और बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जमुई पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केसरी ने मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेता डुगडुग सिंह, विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Jamui, Jamui | Jul 13, 2026