कासगंज: कासगंज के अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ ने NCERT लागू करने व फीस वृद्धि पर रोक की मांग को लेकर लखनऊ में किया धरना प्रदर्शन
कासगंज जिले के अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के कार्यकर्ताओं ने निजी स्कूलों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने और फीस वृद्धि पर रोक की मांग को लेकर लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया। महात्मा गांधी पार्क में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।