#अलीगढ़ में चोरी का माल बरामद करने गई पुलिस से भिड़े आरोपी के माता-पिता, अतिरिक्त फोर्स बुलाकर दोनों हिरासत में, आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद,अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र में चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।पुलिस एक अभियुक्त को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर चोरी का माल बरामद करने उसके घर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान अभियुक्त के माता-पिता ने कार्रवाई का विरोध करते हुए व्यवधान उत्पन्न किया। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने अभियुक्त के माता-पिता को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद किया गया। माता-पिता के खिलाफ भी सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#Aligarh #Rorawar #AligarhPolice #CrimeNews #PoliceAction
Koil, Aligarh | Sep 2, 2026