केराकत: थानागद्दी बाजार में लाखों रुपए की चोरी का 10 दिन बाद भी नहीं हुआ खुलासा, पीड़ित है परेशान
केराकत कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय थानागद्दी बाज़ार में बीते मंवलवार को चोरों ने कंप्यूटर सेंटर का ताला तोड़कर लाखों का इलेक्ट्रानिक सामान चोरी कर लिया था। हाथ पांव मार रही पुलिस आज तक चोरो तक नहीं पहुँच पायी और पीड़ित थाने और पुलिस चौकी का चक्कर काटते काटते हलकान है।इस मामले में केराकत के क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार का कहना है कि चोरी का पर्दाफाश अवश्य होगा ।