राजपुर: 13 कांडों में जब्त 241 लीटर शराब को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वाहन चलाकर किया गया नष्ट
Rajpur, Buxar | Jun 30, 2026 धनसोई थाना परिसर में शराबबंदी कानून के तहत विभिन्न मामलों में जब्त की गई 241 लीटर शराब को विनष्ट किया गया। यह कार्रवाई 13 कांडों में बरामद शराब के संबंध में न्यायालय के निर्देशानुसार की गई। धनसोई थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि जब्त शराब को निर्धारित प्रक्रिया के तहत वाहन चलाकर नष्ट किया गया। पूरी कार्रवाई मजिस्ट्रेट की निगरानी में संपन्न हुई।