सूरतगढ़: 16 घंटे बाद पेयजल टंकी से उतारा गया वृद्ध, जो तेजाब की बोतलों के साथ चढ़ा था, मुआवजे की मांग पर अड़ा
सूरतगढ़ में SDM कार्यालय के पास पेयजल टंकी पर चढ़े 62 वर्षीय राजेंद्र शर्मा को पुलिस ने 16 घंटे बाद मंगलवार रात 9 बजे सुरक्षित नीचे उतारा। वह तेजाब की बोतलें लेकर चढ़ा था और सीएम से वार्ता व मुआवजे की मांग पर अड़ा था। पत्रकार को टीवी इंटरव्यू के बहाने उसके पास भेजा जिसने वृद्ध को काबू किया, इशारा मिलते ही पुलिस ने उसे पकड़कर सुरक्षित नीचे उतार लिया।