गुन्नौर: नगर पंचायत बबराला में उद्घाटन से पहले ही खराब हुई कुछ स्ट्रीट लाइटें गुणवत्ता पर उठे सवाल #jansamasya
नगर पंचायत बबराला की ओर से गुन्नौर रोड स्थित मंडी समिति से चंदौसी रोड पर गांव बाघऊ की पुलिया तक करीब 1600 मीटर लंबे डिवाइडर पर करीब 75 आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है की शुरुआत में सभी स्ट्रीट लाइटें सुचारू रूप से जल रही थी। लेकिन कुछ ही दिनों में कई लाइटें बंद हो गई। जबकि कई लाइटें बार-बार ट्रिप कर रही है।