छतरपुर: सडमा में बाल विवाह पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पुलिस के साथ पहुंचकर बीडीओ ने रुकवाई शादी
छतरपुर प्रखंड के सड़मा गांव में शनिवार को हो रही दो नाबालिगों की शादी को प्रशासन ने समय रहते रोक दिया। सूचना मिलते ही बीडीओ आशीष कुमार साहू पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़का-लड़की को उनके परिजनों समेत थाना लाया गया। बीडीओ आशीष कुमार साहू ने बताया कि जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को सड़मा गांव में बाल विवाह कराए जाने की सूचना मिली थी।