बरडीहा: बरडीहा में मिष्ठान दुकानों पर बड़ी छापेमारी, औद्योगिक रंग वाली जलेबियाँ नष्ट, खराब तेल-गंदगी पर सख्त चेतावनी
गढ़वा जिले के बरडीहा में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह और खाद्य सुरक्षा विभाग के फूड इंस्पेक्टर अनिरुद्ध राय के संयुक्त नेतृत्व में स्थानीय मिठाई दुकानों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस छापेमारी अभियान के दौरान मुख्य बाजार स्थित पिंकी मिष्ठान, मां मिष्ठान और जुगल साव मिष्ठान भंडार की गहन जांच की गई। जांच के दौरान जुगल साव मिष्ठान भंडार में