थराली: नवनिर्वाचित नगर पंचायत थराली में नगर पंचायत के प्रस्तावों को लेकर आयोजित हुई प्रथम बोर्ड बैठक
सोमवार को सुबह 11 बजे से नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत थराली के प्रस्तावों को लेकर प्रथम बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अकबीर सिंह सहित तीनो वार्डो के सभासदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को रखा। जबकि वार्ड नंबर 2 देवराड़ा में नगर पंचायत चुनाव का बहिष्कार होने के कारण सीट खाली है।