👉#ट्यूलिप चिल्ड्रन्स एकेडमी में बाल दिवस की धूम, बच्चों ने सजाए फूड और गेम्स के स्टॉल
--#फूड स्टॉल और मनोरंजक खेलों ने मोहा मन, चेयरपर्सन वर्षा गोस्वामी व प्रधानाचार्या शिवानी सिंह ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह
पुवायां (शाहजहांपुर)। बाल दिवस के अवसर पर ट्यूलिप चिल्ड्रन्स एकेडमी में हर्षोल्लास के साथ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।समारोह का मुख्य आकर्षण बच्चों की ओर से लगाए गए विभिन्न फूड एवं गेम्स स्टॉल रहे। बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए और मनोरंजक खेलों के जरिए सभी का खूब मनोरंजन किया। विद्यालय परिसर में मेले जैसा माहौल नजर आया। अभिभावकों और शिक्षकों ने भी कार्यक्रम का आनंद लिया।इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती वर्षा गोस्वामी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ रचनात्मक और व्यावहारिक गतिविधियां भी जरूरी हैं।कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रेया मिश्रा, दीपु शुक्ला, प्रिया मिश्रा, अदिति गुप्ता, जसकीरत कौर, अर्पिता सिंह, शगुन गुप्ता, रिमझिम गुप्ता, नम्रता अवस्थी, बुदल मिश्रा, छाया गुप्ता, कल्पना शर्मा, ज्योतिका पांडेय एवं ललिता देवी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों और स्टाफ का योगदान रहा।
Varsha Goswami
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Nov 14, 2026