लातेहार: भीषण गर्मी और सुविधाओं के अभाव में परीक्षा दे रहे छात्र की बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल में इलाज जारी
नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) द्वारा संचालित स्नातक के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान शनिवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे महिला डिग्री कॉलेज, धर्मपुर में अव्यवस्थाएं सामने आईं। भीषण गर्मी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव के बीच परीक्षा दे रहे एक छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ गई।