आज़ दिनांक -14-06-2026 को जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा श्री संदीप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं से बचाव और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मधेपुरा एनएच-106 एवं एनएच-107 के कई चिन्हित स्थलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों पर मौजूद अतिक्रमण यथा अवैध संरचनाओं एवं अवैध पार्किंग की स्थिति का जायजा लिया गया । संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निदेश दिया गया ।
निरीक्षण के दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अमन कुमार सुमन, मधेपुरा सदर एसडीओ श्री संतोष कुमार, , डीटीओ संतोष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
2 views | Madhepura, Bihar | Jun 14, 2026