नवाबगंज: बाराबंकी के कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं की की गहन समीक्षा
बाराबंकी जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की गुरुवार करीब 2 बजे विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने चिकित्सकों के वेतन एवं आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय भुगतान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए।