*मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्व श्री अखंड के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की*
उज्जैन 18 अक्टूबर । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को पूर्व महापौर स्वर्गीय श्री रामेश्वर अखंड के मक्सी रोड स्थित निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि व्यक्त की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
ज्ञात हो कि स्वर्गीय श्री अखंड 76 वर्ष के थे, वे काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका रविवार को प्रातः निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात मृतक के परिवार जनों से भेंट की और उन्हें ढांढस बंधाया।
इस दौरान स्वर्गीय श्री अखंड के पुत्र डॉ अनिल राज अखंड और चेतन राज अखंड व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शांति देवी अखंड एवं अन्य परिवारजन उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh