*आदर्श विद्यालयों के बलबूते पर नई पीढ़ी संस्कारित होगी-मुख्यमंत्री डॉ. यादव*
---
*मुख्यमंत्री ने मानव बाल कल्याण समिति के महाकालपुरम प्रकल्प का भूमि पूजन किया*
---
*मुख्यमंत्री ने प्रकल्प के लिए 1.25 करोड़ की घोषण की*
उज्जैन, 18 अक्टूबर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आदर्श विद्यालयों के बलबूते ही नई पीढ़ी संस्कारित होगी। शिक्षा के नए प्रकल्पों की शुरुआत इस दिशा में एक शुभ संकेत है। विद्यालय व्यक्तिगत मान अपमान के लिए नहीं होते है। यहां पर सब लोग एक समान रुप में शिक्षा ग्रहण करते है। गुरु सांदीपनि की परंपरा का निर्वहन करते हुए हमारे उज्जैन से कृष्ण और सुदाम की नई बैच निकलेगी। डॉ. मोहन यादव ने यह बात आज उज्जैन के जियापुरा में विद्या भारती की मानव बाल कल्याण समिति (विद्याभारती) के द्वारा निर्मित होने वाले बहुउद्देशीय महाकालपुरम प्रकल्प के भूमि पूजन एवं शिलान्यास अवसर पर कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में आज महाअष्टमी के दिन शिक्षा के एक नए चरण की शुरुआत हो रही है। पहले से ही उज्जैन में दो सरस्वती शिशु मंदिर संचालित हो रहे है जो कि मध्यप्रदेश बोर्ड के अधीन है। यह नया प्रकल्प सीबीएसई के अनुसार शिक्षण प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने इस प्रकल्प के लिए पूर्व में स्वीकृत किए गए 75 लाख के अलावा 1.25 करोड़ रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की है।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने कहा कि विद्या भारती ऐसी संस्था है जहां पर बच्चों को सर्वांगीण विकास होता है। श्री फिरोजिया ने कहा कि मैं भी सरस्वती शिशु मंदिर का छात्र रहा हूं। यह ऐसी संस्था है जो छात्रों को अच्छा आचरण, संस्कार व नैतिकता का पाठ पढ़ाती है।
इसके पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकालपुरम का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इस अवसर पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया, क्षेत्रीय संगठन मंत्री विद्या भारती श्री अखिलेश मिश्रा, संत श्री श्याम गिरी महाराज (राधे-राधे बाबा), महापौर श्री मुकेश टटवाल, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री ओम जैन, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, सिंहस्थ विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, श्री राकेश पंड्या, मानव बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र मेहता, मानव बाल कल्याण समिति के सचिव श्री योगेश, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र भारती एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
JDjansampark Ujjain Ujjain Commissioner @