टोंक: डीएसटी ने 25 लाख के साइबर फ्रॉड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Tonk, Tonk | May 17, 2026 टोंक। जिला स्पेशल टीम ने साइबर फ्रॉड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 लाख की ठगी का खुलासा किया। एसपी राजेश कुमार मीना के आदेश पर डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र से आरोपी दिलखुश मीणा (25) निवासी नयागांव बोरदा व दौलत मीणा (24) निवासी मोलाईपुरा को गिरफ्तार किया।