पीपलदा: 20 किवंटल चना चोरी करने के गिरफ्तार आरोपी को इटावा पुलिस ने किया कोर्ट में पेश 2 दिन के रिमांड पर
Pipalda, Kota | May 13, 2024 इटावा पुलिस ने चना चोरी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जिसे न्यायालय ने पुलिस को 2 दिन रिमांड पर सौपा है। इटावा थाने के सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव इस बताया कि आरोपी मुकट बिहारी मीणा गांव हथौली से ट्रेक्टर से इटावा मंडी में किसान का 20 किवंटल चना बेचने लाया था।जिसको दूसरे को बेच कर फरार हो गया। अब उससे चने की बरामदगी की जावेगी।