पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट: प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सिदो कान्हो मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया
प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू ने शनिवार को हरियारी के सिद्धों कान्हो मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश हांसदा ,सूरज मंडल महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर प्रेमनंदन कुमार, प्रखंड झामुमो अध्यक्ष अवध किशोर हांसदा आदि मौजूद थे। रविवार को इसका फाइनल खेला जाएगा।