डिंडौरी: निघौरी गांव के पास राहगीर को मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर, ज़िला अस्पताल में उपचार जारी
डिंडौरी जिले के निघौरी गांव के पास पैदल चल रहे राहगीर को अचानक मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी हादसे में राहगीर घायल हो गया घायल राहगीर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक अचानक मोटरसाइकिल ने राहगीर को टक्कर मार दी जिला अस्पताल चौकी पुलिस बुधवार रात 9:00 बजे मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है ।