सिकंदरा: तेरा गांव में फलदार आम के पेड़ पर चला आरा, मीडिया के पहुंचते ही ठेकेदार फरार; वन विभाग ने कार्रवाई की कही बात
संदलपुर क्षेत्र के तेरा गांव के पास मंगलवार सुबह फलदार आम के पेड़ को काटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लकड़ी माफियाओं ने पेड़ पर आरा चला दिया, जबकि पेड़ पर आम के फलफूल भी लगे हुए थे। ग्रामीणों के अनुसार तेरा गांव निवासी सोबरन का फलदार आम का पेड़ लकड़ी माफिया पुत्तन ठेकेदार द्वारा मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कटवाया जा रहा था। सूचना मिलने पर मीडिया क