सदर: विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर 4 हजार की ठगी, शिकायत पर पुलिस ने ठग को पकड़ा, पैसे वापस करवाए, वायरल हुआ वीडियो
वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में लाखों की संख्या में सावन के पहले सोमवार को दर्शन आरती पहुंच रहे हैं ऐसे में ठग भी एक्टिव हो गए हैं। महिला दर्शनार्थ से ₹4000 की ठगी की शिकायत पुलिस को मिली तो पुलिस ने ठग की पहचान करते हुए महिला को पैसे वापस कराया। वही ठग को हिरासत में लेकर पुलिस थाने लेकर गई। प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।