#आदर्श नगरपंचायत #सिकन्दरपुर में #80वें स्वतंत्रता दिवस पर समरसता सम्मेलन, सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित
गरीबों को सशक्त कर ही विकसित भारत का सपना होगा साकार' पूर्व विधायक संजय यादव
#80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आदर्श नगरपंचायत सिकन्दरपुर के प्रांगण में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने की, संचालन प्रमोद गुप्ता ने किया जबकि पूरा कार्यक्रम विजय जायसवाल के देखरेख में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक व पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा सरकार संजय यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
सर्व प्रथम पूर्व विधायक ने नगर पंचायत के प्रांगण में झंडा फहराया, और राष्ट्र गान गया गया।
अपने सम्बोधन में उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आजादी के लिए जिन लोगों ने त्याग किया, उनकी बदौलत आज हम स्वतंत्र हैं। उन्होंने 'विकसित भारत 2047' का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक देश का गरीब और कमजोर वर्ग सशक्त नहीं होगा, तब तक भारत विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता।
संजय यादव ने कहा "हमारी नजर इस देश के जो गरीब हैं, कमजोर हैं, उनको कैसे मजबूती दे सकते हैं, उनके जीवन में कैसे बदलाव ला सकते हैं, उस तरफ ध्यान होना चाहिए। यही काम प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी के द्वारा लगातार किया जा रहा है। आज गाँव-गाँव का विकास हो रहा है। गाँव-गाँव के विकास के कारण हमारा देश विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।"
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद आधारभूत ढांचे पर ध्यान नहीं दिया गया, जिस कारण हमसे बाद में आजाद हुए कई देश हमसे आगे निकल गए। "लेकिन अब गाँव में गरीबों के लिए पक्के मकान, घर-घर शौचालय, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं देकर सरकार देश को आगे ले जा रही है।"
सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम की सबसे खास बात रही नगर के सफाई कर्मियों का सम्मान। नगर में स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा योगदान देने वाले आधा दर्जन से अधिक सफाई कर्मियों को पूर्व विधायक संजय यादव, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल और अधिशासी अधिकारी मनोज पांडे द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।
सफाई कर्मियों को तिरंगा पट्टी, अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर उनके कार्य के प्रति निष्ठा के लिए तालियों से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मंच को तिरंगे रंग के गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था।