#कलेक्ट्रेट परिसर में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, डीएम ने किया ध्वजारोहण
#तिरंगे के तीन रंग देते हैं साहस, शांति और विकास का संदेश : डीएम
#स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में गूंजा राष्ट्रगान, सेनानी परिवार हुए सम्मानित
#बलिया, #उत्तरप्रदेश।
# 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को जिले में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन हुआ।
समारोह को #संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश स्वतंत्र हुआ। यह आजादी आसानी से नहीं मिली, बल्कि लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग और बलिदान के परिणामस्वरूप देश को आजादी मिली।
उन्होंने भारतीय #स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंग्रेज व्यापार के माध्यम से भारत में प्रवेश कर धीरे-धीरे अपना प्रभाव बढ़ाते गए और सत्ता पर कब्जा कर लिया। वर्ष 1757 का प्लासी का युद्ध और 1764 का बक्सर का युद्ध अंग्रेजी सत्ता के विस्तार में महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुए। इसके बाद ईस्ट इंडिया कंपनी धीरे-धीरे शासक कंपनी बन गई। वर्ष 1857 के विद्रोह के बाद भारत सीधे ब्रिटिश क्राउन के अधीन आ गया और देश को लंबे समय तक गुलामी झेलनी पड़ी।
जिलाधिकारी ने #बलिया के #वीर सपूत #मंगल पांडेय के योगदान को याद करते हुए कहा कि वर्ष 1857 में मंगल पांडेय ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ क्रांति की मशाल जलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि मंगल पांडेय का जन्म वर्ष 1827 में बलिया के नगवा गांव में हुआ था। कम उम्र में सेना में भर्ती होने के बाद उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका। उनके साहस ने देशवासियों में यह विश्वास जगाया कि ब्रिटिश हुकूमत से आजादी हासिल की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि #बलिया की धरती का स्वतंत्रता संग्राम में #विशेष योगदान रहा है। यहां के वीर सपूतों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे तिरंगे की आन, बान और शान को कभी झुकने नहीं देंगे।
डीएम ने कहा कि #तिरंगे का प्रत्येक रंग देश के लिए विशेष #संदेश देता है। केसरिया रंग साहस और त्याग का प्रतीक है, सफेद रंग शांति का संदेश देता है, जबकि हरा रंग विकास और समृद्धि का प्रतीक है। तिरंगे के मध्य स्थित अशोक चक्र हमें निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता #सेनानियों के बलिदान को याद रखना तथा देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए ईमानदारी से कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को #सम्मानित किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
समारोह में एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सीआरओ गुलशन जी सहित जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी और स्कूलों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#dmballia
#ballia