देहरादून: वकीलों ने हरिद्वार रोड पर लगातार दूसरे दिन लगाया जाम, मांगें पूरी ना होने से हैं नाराज
देहरादून बार एसोसिएशन ने अपनी विभिन्न मांगों के पूरा ना होने से नाराज होकर देहरादून में सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया, जिससे यातायात प्रभावित रहा। वहीं वकीलों के कार्यबहिष्कार के चलते न्यायालय परिसर में कामकाज पूरी तरह से ठप्प रहा।