देहरादून: दिल्ली धमाके की घटना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने जताया दुख, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
दिल्ली में हुए धमाके की घटना पर उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश की सुरक्षा पर सीधा प्रहार है और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए। माहरा ने कहा कि सीरियल ब्लास्ट जैसी घटनाएं बेहद निंदनीय हैं, ऐसे आतंकियों को जहां भी पाया जाए वहीं खत्म कर देना चाहिए।