देहरादून में लगातार हो रही बारिश के बीच विजय कॉलोनी स्थित नई बस्ती क्षेत्र में एक पुश्ता अचानक ढह गया, जिससे चार से पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देर रात मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य बचाव दलों ने तुरंत अभियान चलाया। हादसे में एक महिला को हल्की चोटें आईं, जबकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के मकानों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है और क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है।
#Dehradun #DehradunNews #HeavyRain #RainAlert #Monsoon #Uttarakhand #UttarakhandNews #BreakingNews #WeatherUpdate #SDRF #DisasterManagement #DMDehradun #RainDamage #HindiNews #NewsUpdate #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews