पटियाली: पटियाली में हाजी हरवेन शाह की दरगाह पर उमड़ी आस्था, हिंदू-मुस्लिम श्रद्धालुओं ने चढ़ाई चादर और बांटा प्रसाद
पटियाली में हाजी हरवेन शाह रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह पर गुरुवार शाम बड़ी संख्या में हिंदू और मुस्लिम श्रद्धालु पहुंचे। अकीदतमंदों ने मजार पर चादरपोशी कर पुष्प अर्पित किए और मन्नतें मांगीं। मुराद पूरी होने पर कई श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरित किया, जिसे लोगों ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। सज्जादा नशीन फौजी बाबा ने बताया कि यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है।