Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

झाबुआ: झाबुआ में रफ़्तार का कहर, 2 की मौके पर मौत, चेहरा पहचानना भी मुश्किल!

Jhabua, Jhabua | Nov 22, 2025
झाबुआ जिले में तेज रफ्तार का कहर रोज देखने को मिल रहा है,तेज रफ्तार का कहर टैंकर ने बाइक सवार को मारी टक्कर ट्रक के पहियों के नीचे दबने से बाइक चालक पुरुष सवार महिला की मौके पर ही मौत टायर में दबने से शव इतने क्षत विक्षत हो चुके है की शवों की पहचान भी मुश्किल एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह घायल घटना पुलिस चौकी अंतर वेलिया के अंतर्गत मेघनगर अन्तरवेलिया रोड की घटना

MORE NEWS

खेड़ी नवापाड़ा में जल अर्पण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, जल संरक्षण का दिया संदेश

जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप "हर घर जल" घोषित ग्रामों में आयोजित किए जा रहे जल अर्पण दिवस के अंतर्गत विकासखंड मेघनगर की ग्राम पंचायत खेड़ी नवापाड़ा में शनिवार को जल अर्पण दिवस का आयोजन उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती संगीता परमार ने की। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मेघनगर सुश्री अवंधित प्रधान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मेघनगर श्री विजयकांत पांडे तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखंड मेघनगर के सहायक यंत्री श्री राहुल सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम में स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों की सहभागिता से प्रभात फेरी एवं जन-जागरूकता रैली निकाली गई। जल संरक्षण से संबंधित प्रेरक गीतों के माध्यम से ग्रामीणों को जल के महत्व एवं संरक्षण का संदेश दिया गया।

इसके पश्चात जल स्रोतों की सुरक्षा एवं जल के जिम्मेदार उपयोग के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई। नल पंप हाउस पर रक्षा सूत्र (धागा) बांधकर जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक रंगोली भी बनाई गई तथा ग्राम को "हर घर जल" प्रमाणित ग्राम घोषित किए जाने पर उपस्थित ग्रामीणों को बधाई दी गई।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मेघनगर सुश्री अवंधित प्रधान ने जल अर्पण दिवस के उद्देश्य एवं जल संरक्षण में जनसहभागिता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजयकांत पांडे ने ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की भूमिका एवं जिम्मेदारियों की जानकारी दी। वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री श्री राहुल सोलंकी ने जल जीवन मिशन अंतर्गत योजनाओं के संचालन, संधारण एवं दीर्घकालीन रखरखाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की।

कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री श्री अंतर सिंह मंडलोई, ब्लॉक समन्वयक श्री काशीराम बघेल, सुश्री अर्चना डावर, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता, तड़वी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला सलाहकार श्री धूलिया बामनिया ने किया, जबकि अंत में श्री राजेश डाबी (पीएमयू/आईएसए समन्वयक) ने सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

खेड़ी नवापाड़ा में जल अर्पण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, जल संरक्षण का दिया संदेश जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप "हर घर जल" घोषित ग्रामों में आयोजित किए जा रहे जल अर्पण दिवस के अंतर्गत विकासखंड मेघनगर की ग्राम पंचायत खेड़ी नवापाड़ा में शनिवार को जल अर्पण दिवस का आयोजन उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती संगीता परमार ने की। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मेघनगर सुश्री अवंधित प्रधान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मेघनगर श्री विजयकांत पांडे तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखंड मेघनगर के सहायक यंत्री श्री राहुल सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम में स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों की सहभागिता से प्रभात फेरी एवं जन-जागरूकता रैली निकाली गई। जल संरक्षण से संबंधित प्रेरक गीतों के माध्यम से ग्रामीणों को जल के महत्व एवं संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके पश्चात जल स्रोतों की सुरक्षा एवं जल के जिम्मेदार उपयोग के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई। नल पंप हाउस पर रक्षा सूत्र (धागा) बांधकर जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक रंगोली भी बनाई गई तथा ग्राम को "हर घर जल" प्रमाणित ग्राम घोषित किए जाने पर उपस्थित ग्रामीणों को बधाई दी गई। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मेघनगर सुश्री अवंधित प्रधान ने जल अर्पण दिवस के उद्देश्य एवं जल संरक्षण में जनसहभागिता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजयकांत पांडे ने ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की भूमिका एवं जिम्मेदारियों की जानकारी दी। वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री श्री राहुल सोलंकी ने जल जीवन मिशन अंतर्गत योजनाओं के संचालन, संधारण एवं दीर्घकालीन रखरखाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री श्री अंतर सिंह मंडलोई, ब्लॉक समन्वयक श्री काशीराम बघेल, सुश्री अर्चना डावर, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता, तड़वी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सलाहकार श्री धूलिया बामनिया ने किया, जबकि अंत में श्री राजेश डाबी (पीएमयू/आईएसए समन्वयक) ने सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

राजस्व विशेष जनसुनवाई में 203 आवेदन प्राप्त, 78 का मौके पर निराकरण

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में जिले की सभी तहसीलों में प्रत्येक शुक्रवार आयोजित होने वाली राजस्व विशेष जनसुनवाई के अंतर्गत 24 जुलाई 2026 को आमजन की राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्राप्त किए गए।

राजस्व विशेष जनसुनवाई में जिलेभर से कुल 203 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 78 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि 125 प्रकरणों पर आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है।प्राप्त आवेदनों में अन्य शिकायतों के 150, अभिलेख दुरुस्ती के 5, कब्जे के 15, नामांतरण के 23, बंटवारे के 8 तथा सीमांकन के 2 आवेदन शामिल रहे।

तहसीलवार प्राप्त आवेदनों में झाबुआ में 74, रामा में 71, थांदला में 28, पेटलावद में 18, मेघनगर में 8 तथा राणापुर में 4 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राजस्व संबंधी सेवाओं का त्वरित लाभ मिल सके।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Revenue, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

राजस्व विशेष जनसुनवाई में 203 आवेदन प्राप्त, 78 का मौके पर निराकरण कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में जिले की सभी तहसीलों में प्रत्येक शुक्रवार आयोजित होने वाली राजस्व विशेष जनसुनवाई के अंतर्गत 24 जुलाई 2026 को आमजन की राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्राप्त किए गए। राजस्व विशेष जनसुनवाई में जिलेभर से कुल 203 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 78 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि 125 प्रकरणों पर आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है।प्राप्त आवेदनों में अन्य शिकायतों के 150, अभिलेख दुरुस्ती के 5, कब्जे के 15, नामांतरण के 23, बंटवारे के 8 तथा सीमांकन के 2 आवेदन शामिल रहे। तहसीलवार प्राप्त आवेदनों में झाबुआ में 74, रामा में 71, थांदला में 28, पेटलावद में 18, मेघनगर में 8 तथा राणापुर में 4 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राजस्व संबंधी सेवाओं का त्वरित लाभ मिल सके। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Revenue, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

कृषि अधिकारियों ने किया फसलों का निरीक्षण, किसानों को दिए वैज्ञानिक खेती एवं फसल प्रबंधन के सुझाव

कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा शनिवार को जिले के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर खरीफ फसलों की वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान ग्राम परवट, कल्याणपुरा, खेड़ी गोपालपुरा, मेघनगर, हत्यादेली, सजेली नरसिंहपुरा एवं नौगांव सहित विभिन्न क्षेत्रों में किसानों के खेतों का अवलोकन कर उन्हें फसल प्रबंधन संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही वर्षा से कपास, सोयाबीन, अरहर, मक्का, मूंगफली तथा सब्जी वर्गीय फसलों की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे किसानों को बेहतर उत्पादन की उम्मीद है।

भ्रमण के दौरान ग्राम परवट में कृषक श्री हरीश पिता साहू सिंह के खेत पर कपास, सोयाबीन एवं सब्जी फसलों का अवलोकन किया गया। वहीं ग्राम खेड़ी गोपालपुरा में कृषक श्री विमल भाबोर के खेत पर स्थापित बायो रिसोर्स सेंटर (बीआरसी), वर्मी कम्पोस्ट यूनिट तथा अरहर प्रदर्शन प्लॉट का निरीक्षण किया गया।

उप संचालक कृषि श्री एस.एस. चौहान ने निरीक्षण के दौरान किसानों को फसलों में समय पर निंदाई-गुड़ाई कर खरपतवार नियंत्रण, कीट एवं रोगों का समुचित प्रबंधन, संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग, ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से उर्वरक प्राप्त करने तथा एग्रीस्टेक फार्मर आईडी में खसरा नंबर जोड़ने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। 

उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक खेती की आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन एवं आय में वृद्धि करने का भी आग्रह किया।

भ्रमण के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री विजय मोरे, कृषि विकास अधिकारी श्री मानसिंह मुवेल, श्री किशोर मडलोई, श्री दिनेश भूरिया, श्री कलमसिंह वास्केल तथा एटीएम श्रीमती भानुप्रिया बावनिया सहित कृषि विभाग का मैदानी अमला उपस्थित रहा।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Agriculture, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

कृषि अधिकारियों ने किया फसलों का निरीक्षण, किसानों को दिए वैज्ञानिक खेती एवं फसल प्रबंधन के सुझाव कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा शनिवार को जिले के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर खरीफ फसलों की वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान ग्राम परवट, कल्याणपुरा, खेड़ी गोपालपुरा, मेघनगर, हत्यादेली, सजेली नरसिंहपुरा एवं नौगांव सहित विभिन्न क्षेत्रों में किसानों के खेतों का अवलोकन कर उन्हें फसल प्रबंधन संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही वर्षा से कपास, सोयाबीन, अरहर, मक्का, मूंगफली तथा सब्जी वर्गीय फसलों की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे किसानों को बेहतर उत्पादन की उम्मीद है। भ्रमण के दौरान ग्राम परवट में कृषक श्री हरीश पिता साहू सिंह के खेत पर कपास, सोयाबीन एवं सब्जी फसलों का अवलोकन किया गया। वहीं ग्राम खेड़ी गोपालपुरा में कृषक श्री विमल भाबोर के खेत पर स्थापित बायो रिसोर्स सेंटर (बीआरसी), वर्मी कम्पोस्ट यूनिट तथा अरहर प्रदर्शन प्लॉट का निरीक्षण किया गया। उप संचालक कृषि श्री एस.एस. चौहान ने निरीक्षण के दौरान किसानों को फसलों में समय पर निंदाई-गुड़ाई कर खरपतवार नियंत्रण, कीट एवं रोगों का समुचित प्रबंधन, संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग, ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से उर्वरक प्राप्त करने तथा एग्रीस्टेक फार्मर आईडी में खसरा नंबर जोड़ने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक खेती की आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन एवं आय में वृद्धि करने का भी आग्रह किया। भ्रमण के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री विजय मोरे, कृषि विकास अधिकारी श्री मानसिंह मुवेल, श्री किशोर मडलोई, श्री दिनेश भूरिया, श्री कलमसिंह वास्केल तथा एटीएम श्रीमती भानुप्रिया बावनिया सहित कृषि विभाग का मैदानी अमला उपस्थित रहा। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Agriculture, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

खाद्य सुरक्षा प्रशासन के विशेष अभियान में मेघनगर की दूध डेयरियों का औचक निरीक्षण

जिला कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन तथा नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आदेश के परिपालन में जिले में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को मेघनगर क्षेत्र में रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से चयनित दूध डेयरियों एवं चिलिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मदरानी स्थित नीलकंठ डेयरी, मेघनगर स्थित नंदनी दूध डेयरी तथा ओम साई दूध केंद्र (चिलिंग सेंटर) की जांच की गई। इस दौरान दूध एवं दुग्ध उत्पादों के कुल चार नमूने संग्रहित किए गए।

मौके पर ही नमूनों की प्राथमिक जांच करते हुए यूरिया, सोडियम बाइकार्बोनेट, माल्टोडेक्सट्रिन एवं हाइड्रोजन पेरोक्साइड की उपस्थिति की जांच की गई। वहीं अन्य निर्धारित मानकों की परीक्षण प्रक्रिया हेतु संग्रहित नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। 

प्रयोगशाला से जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय में स्वच्छता एवं गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। जिला कलेक्टर के निर्देशन में जिलेभर में यह विशेष जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा।

जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह अलावा एवं श्री वेलसिंह मोरी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP #Jhabua #JansamparkMP

खाद्य सुरक्षा प्रशासन के विशेष अभियान में मेघनगर की दूध डेयरियों का औचक निरीक्षण जिला कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन तथा नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आदेश के परिपालन में जिले में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को मेघनगर क्षेत्र में रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से चयनित दूध डेयरियों एवं चिलिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मदरानी स्थित नीलकंठ डेयरी, मेघनगर स्थित नंदनी दूध डेयरी तथा ओम साई दूध केंद्र (चिलिंग सेंटर) की जांच की गई। इस दौरान दूध एवं दुग्ध उत्पादों के कुल चार नमूने संग्रहित किए गए। मौके पर ही नमूनों की प्राथमिक जांच करते हुए यूरिया, सोडियम बाइकार्बोनेट, माल्टोडेक्सट्रिन एवं हाइड्रोजन पेरोक्साइड की उपस्थिति की जांच की गई। वहीं अन्य निर्धारित मानकों की परीक्षण प्रक्रिया हेतु संग्रहित नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय में स्वच्छता एवं गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। जिला कलेक्टर के निर्देशन में जिलेभर में यह विशेष जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह अलावा एवं श्री वेलसिंह मोरी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

मानपुरा एवं हीरापुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया जल अर्पण दिवस

जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार हर घर जल घोषित ग्रामों में आयोजित किए जा रहे जल अर्पण दिवस के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम मानपुरा एवं हीरापुर में विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ग्राम मानपुरा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती गंगा बढ़िया नलवाया ने की। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री महेश मंडलोई तथा ग्राम हीरापुर में नोडल अधिकारी कार्यपालन यंत्री श्री सी.एच. अलावा की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में ग्रामवासियों में स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं एवं ग्रामीणों की सहभागिता से प्रभात फेरी एवं जल संरक्षण संबंधी गीतों के माध्यम से जनजागरूकता रैली निकाली गई। इसके पश्चात जल संरक्षण, सुरक्षित जल उपयोग तथा जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सभी उपस्थितजनों को सामूहिक शपथ दिलाई गई। नल पंप हाउस पर धागा बांधकर जल स्रोतों की सुरक्षा एवं जिम्मेदार उपयोग का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान आकर्षक रंगोली सजाई गई तथा फील्ड टेस्ट किट (FTK) के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता की जांच का प्रदर्शन किया गया। सरपंच एवं मुख्य अतिथियों द्वारा ग्राम को हर घर जल प्रमाणित ग्राम के रूप में सम्मानित किया गया। साथ ही ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों तथा पंप ऑपरेटरों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री महेश मंडलोई ने उपस्थित ग्रामीणों को जल अर्पण दिवस के महत्व एवं जल संरक्षण के प्रति सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता से अवगत कराया। सहायक यंत्री श्री दयालु राठौर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत योजनाओं के संचालन एवं संधारण की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में कार्यपालन यंत्री श्री सी.एस.अलावा, सहायक यंत्री श्री दयालु राठौर, उपयंत्री सुश्री वर्षा कौशल, ब्लॉक समन्वयक, स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ, ग्राम पंचायत के उपसरपंच, सचिव, पंचगण, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के पदाधिकारी, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला सलाहकार श्री धूलिया बामनिया ने किया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

मानपुरा एवं हीरापुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया जल अर्पण दिवस जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार हर घर जल घोषित ग्रामों में आयोजित किए जा रहे जल अर्पण दिवस के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम मानपुरा एवं हीरापुर में विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम मानपुरा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती गंगा बढ़िया नलवाया ने की। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री महेश मंडलोई तथा ग्राम हीरापुर में नोडल अधिकारी कार्यपालन यंत्री श्री सी.एच. अलावा की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में ग्रामवासियों में स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं एवं ग्रामीणों की सहभागिता से प्रभात फेरी एवं जल संरक्षण संबंधी गीतों के माध्यम से जनजागरूकता रैली निकाली गई। इसके पश्चात जल संरक्षण, सुरक्षित जल उपयोग तथा जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सभी उपस्थितजनों को सामूहिक शपथ दिलाई गई। नल पंप हाउस पर धागा बांधकर जल स्रोतों की सुरक्षा एवं जिम्मेदार उपयोग का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान आकर्षक रंगोली सजाई गई तथा फील्ड टेस्ट किट (FTK) के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता की जांच का प्रदर्शन किया गया। सरपंच एवं मुख्य अतिथियों द्वारा ग्राम को हर घर जल प्रमाणित ग्राम के रूप में सम्मानित किया गया। साथ ही ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों तथा पंप ऑपरेटरों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री महेश मंडलोई ने उपस्थित ग्रामीणों को जल अर्पण दिवस के महत्व एवं जल संरक्षण के प्रति सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता से अवगत कराया। सहायक यंत्री श्री दयालु राठौर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत योजनाओं के संचालन एवं संधारण की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में कार्यपालन यंत्री श्री सी.एस.अलावा, सहायक यंत्री श्री दयालु राठौर, उपयंत्री सुश्री वर्षा कौशल, ब्लॉक समन्वयक, स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ, ग्राम पंचायत के उपसरपंच, सचिव, पंचगण, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के पदाधिकारी, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सलाहकार श्री धूलिया बामनिया ने किया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026