Follow... दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट का आरोप, अस्पताल में भर्ती
परिजनों ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
बारां जिले के अन्ता थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव में एक विवाहिता के साथ दहेज की मांग को लेकर कथित तौर पर बेरहमी का मामला सामना आया है। विवाहिता प्रियंका के परिजनों का आरोप है की दहेज की मांग को लेकर लंबे समय से ससुराल पक्ष द्वारा प्रियंका को प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज को लेकर पति ने प्रियंका के साथ मारपीट की। मारपीट में गंभीर घायल विवाहिता को पहले अंता अस्पताल फिर बाद में न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोटा में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
Sangod, Kota | Jun 28, 2026