हलसी: हलसी में चार आरोग्य मंदिर निर्माण के लिए ज़मीन उपलब्ध कराने का अनुरोध
हलसी प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बेला,मतासी,बघौर एवं मोहद्दी नगर में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य केंद्र आरोग्य मंदिर निर्माण हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा अंचलाधिकारी से भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है. शनिवार अपराह्न 3 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है.