सितंबर में 7 दिन मांस-मटन की बिक्री रहेगी बंद, रायपुर नगर निगम ने जारी किया आदेश
रायपुर नगर निगम क्षेत्र में सितंबर 2026 के प्रमुख धार्मिक पर्वों के अवसर पर मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर, पर्युषण पर्व का प्रथम दिवस 7 सितंबर, श्री गणेश चतुर्थी 14 सितंबर, पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस 15 सितंबर, डोल ग्यारस 22 सितंबर, अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर और पर्युषण पर्व में संवत्सरी एवं उत्तम क्षमा 26 सितंबर को पशुवध गृह और मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी।
महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर निगम का स्वास्थ्य विभाग प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करेगा। निगम के अनुसार, प्रतिबंधित तिथियों पर होटल या अन्य प्रतिष्ठानों में मांस-मटन की बिक्री करते पाए जाने पर सामग्री तत्काल जब्त कर संबंधित व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#RaipurNews #Raipur #ChhattisgarhNews
#MeatBan #CGPrimeTime
Raipur, Raipur | Sep 2, 2026