चम्पावत: अगले 3 घंटे में चंपावत जिले सहित प्रदेश के 9 जनपदों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी
अगले 3 घंटों में देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने, सतही हवा (50-60 किमी प्रति घंटे) के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के बाद संभव जनपद में बारिश शुरू हो गई है वहीं अगले तीन घंटों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है