चम्पावत: डीएलआरसी तथा जिला सलाहकार समिति (डीसीसी) की बैठक डीएम की अध्यक्षता में जिला सभागार में हुई संपन्न
डीएम नवनीत पांडे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।बैठक में बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट एवं वित्तीय साक्षरता, ऋण जमा अनुपात (सी.डी. रेशियो), ऋण वितरण प्रगति, कृषि एवं अनुषंगी गतिविधियों में ऋण प्रवाह, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं, गैर निष्पादित आस्तियाँ (एनपीए), कौशल विकास मिशन तथा प्री-पी.एल.पी. जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।