चम्पावत: सीएम धामी के विधानसभा क्षेत्र के चल्थी में पोकलैंड और जेसीबी मशीनों से हो रहा अवैध खनन, ग्रामीण ने डीएम से की शिकायत
खनन माफियाओं से परेशान होकर ग्रामीण ने डीएम से गुहार लगाई है। पीड़ित दया कृष्ण जोशी अवैध खनन को लेकर ज्ञापन दिया। कहा खनन माफियाओं की शिकायत पुलिस से की लेकिन नहीं सुनी गई। मशीन स्वामी खनन माफिया धमकी दे रहे हैं। इनकी शिकायत भी करनी चाहिए लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। कहा कि खनन से उनके उपजाऊ खेत भवन खतरे की जद में आ गए हैं।